आल इंडिया सेन महासंघ ट्रस्ट की एक बैठक साेशल मीडिया के माध्यम से हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन ने की और संचालन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरधारीलाल सेन गुना ने किया। बैठक में आजादी से पूर्व तथा वर्तमान में समाज की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
बैठक का संचालन करते हुए गिरधारीलाल सेन ने कहा कि आज शिक्षित तो है परंतु संस्कारों की कमी महसूस होती है, आज बच्चों को अच्छी संस्कारवान शिक्षा की आवश्यकता है जो कि सर्वप्रथम परिवार से संभव है। निरंजीलाल ने कहा कि आज का युवा वर्ग बाहरी चमक दमक में खोया हुआ है यदि समय रहते ना संभाला गया तो आने वाले समय में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सुरेश चंद्र ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है ओर हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम उनको अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराएं। नन्दकिशोर ने कहा कि कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को शिक्षित करने सहायता उपलब्ध कराएं। एमएस ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एक काम पर आश्रित रहने की बजाय कुछ काम शुरू कर देना चाहिए।
नशा मुक्ति उन्मूलन कार्यक्रम शुरू करने की बात कही :
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनमोहन सिंह सेन ने नशा मुक्ति उन्मूलन जैसे कार्यक्रम चलाकर समाज को जागरूक करने की बात कही। ट्रस्ट के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सेन ने सभी से अपने समाज का गौरव सेन समाज की पहचान सेन शब्द अपने नाम के आगे लगाने की अपील की। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नन्दकिशोर को विधि प्रकोष्ठ का उत्तरप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.