पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
24 से 30 जनवरी तक इस सीजन में सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड रही। इस दौरान पहली बार ऐसा हुआ कि पारा एक हफ्ते में दो बार 5 डिग्री से नीचे चला गया हो। वहीं लगातार 5 दिन तक तापमान 6 डिग्री से कम रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर 5 डिग्री से नीचे लुढ़ककर 4.9 पर आ गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सीजन में कड़ाके की ठंड का यह अंतिम दौर साबित होगा। यानि फरवरी में तापमान 6 डिग्री या इससे नीचे आने की संभावना कम ही रहेगी।
मौसम में बदलाव के संकेत : दिन में कई बार पूर्वी हुई हवा : मौसम में बदलाव के संकेत शनिवार से ही मिलने लगे। दिन के समय हवा का रुख कई बार पूर्वी हुआ। जबकि इससे पहले यह लगातार उत्तरी बनी हुई थी। इसलिए दिन का पारा 25.5 डिग्री पर पहुंच गया। जो बीते एक हफ्ते में सबसे ज्यादा रहा। वहीं 28 जनवरी के बाद लगातार नीचे गिर रहे रात के तापमान में भी अब इजाफा हो सकता है। रविवार इसके 6 डिग्री के दायरे में पहुंचने की संभावना है। फरवरी के पहले हफ्ते में न्यूनतम पारा 10 डिग्री के ऊपर ही रहने की संभावना है।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.