पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आचार्य वर्धमान सागरजी (दक्षिण) का शनिवार को शहर में ससंघ प्रवेश हुआ। सैकड़ों लोगों ने उनकी भव्य आगवानी की। बीते करीब 3 साल में मुनियों का सबसे बड़ा संघ शहर में आया है। हालांकि लोगों के उत्साह की एक और वजह यह रही कि इस संघ में एक ऐसे मुनिश्री (गुणसागरजी) भी शामिल थे, जिन्होंने अपना अधिकांश सांसारिक जीवन गुना और पड़ोसी जिले अशोकनगर में ही बिताया। गुणसागरजी तीसरे मुनि हैं जिनका संबंध गुना से रहा है। उनके अलावा निस्काम सागरजी और सुदत्त सागरजी का संबंध भी हमारे शहर से रहा है पर दोनों में से किसी का आगमन नहीं हुआ।
आचार्य वर्धमान सागर जी आए
शनिवार को मुनिश्री की आहारचर्या भी अपने सांसारिक जीवन के घर पर हुई। विद्यासागर नगर में वे आहार के लिए निकले थे। उनके घर पर भी चौका लगा था । मुनिश्री का संकल्प पूरा हुआ और वे घर पर आहार करने गए। बाद में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए लोग उनके साथ मंदिर तक गए।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.