गुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में बने दो ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में तैयारियां की जा रही है। अस्पताल प्रांगण में भरे हुए पानी पर गिट्टी डाली जा रही है। अस्पताल की सड़कों को भी गिट्टी और मुरम डालकर एक सा किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी बुनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में गुना जिले में 3 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स प्रारंभ हो चुके हैं। इनमें से 2 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट जिलाचिकित्सालय में 1000 एलएमपी एवं 830 एलएमपी के बन गए हैं। वहीं एक प्लांट सिविल अस्पताल आरोन 1 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट 500 एलएमपी के प्रारंभ हो चुके हैं। इसे जिले के ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें इन ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा।
JCB से डलवाई गिट्टी
अस्पताल परिसर में मुख्य भवन के सामने ही पानी भरा हुआ रहता है। हफ्तों तक पानी यहीं जमा रहता है। इसमे मच्छर तक पनप रहे थे। कि हफ्तों से इसकी सफाई नहीं हो रही थी। बुधवार को कायाकल्प की टीम जब अस्पताल पहुंची, तब इसमे DDT का छिड़काव कराया गया। शुक्रवार को मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे को देखते हुए इसमे JCB से गिट्टी डलवाई गयी है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रांगण में कचरे वाली जगहों को साफ कराया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.