पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिन क्षेत्रों में खास नजर रखी जा रही हैं, वहां के हालातों को देखकर लगता है कि यही हाल रहे तो दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी। कई क्षेत्रों में तो अब भी लोगों को संक्रमण का डर नहीं है। यही वजह है कि बिना मास्क और सामाजिक दूरी जैसी चीजें तो लोग भूल गए हैं। इतना प्रचार, जागरुकता फैलाई जा रही है, इसके बाद भी लोग समझ नहीं रहे हैं। नगर पालिका ने एक ही दिन में शहर में 206 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा, वहीं दो लोगों को खुली जेल में भेजा गया।
हालांकि इस तरह के जतन पहले भी हो चुके हैं लेकिन जब तक सख्ती रहती है, लोग कोविड की गाइड लाइन पर ध्यान देने लगते हैं। जैसे ही सख्ती हटती है तो वह भी लापरवाह हो जाते हैं। भास्कर टीम ने शहर में कोरोना हॉट स्पॉट क्षेत्र और घरों को बनाए गए कंटेनमेंट जोन की स्थितियां देखी। लोग बिना मास्क के मिले, वहीं एक कंटेनमेंट बनाए निवास के सामने ही सब्जी बेची जा रही थी। शहर के 15 हॉट स्पॉट में शनिवार से सर्वे शुरू हो चुका है। जिला पंचायत सीईओ निलेश परीख ने इसके लिए टीमें गठित की हैं।
इन इलाकों में सर्वे
चौधरन काॅलोनी, सोनी-माथुर काॅलोनी, बलवंत नगर, सिसौदिया काॅलोनी, बूढ़े बालाजी, गोविंद गार्डन, लूशन का बगीचा, हरियानाई का बगीचा, विकास नगर, हाट रोड, कोकाटे काॅलोनी, भार्गव काॅलोनी, विंध्याचल काॅलोनी, विवेक काॅलोनी, पुरानी छावनी और नानाखेड़ी।
लॉकडाउन की तैयारी
गुना जिले में बढ़ते मामले को देखते हुए 2 दिन लॉकडाउन की भी तैयारियां की जा रही है। रविवार तो पहले से ही बंद रहता है। इसमें शनिवार भी शामिल हो सकता है। हालांकि अभी आदेश जारी नहीं हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों में चर्चाएं गहराई हुई हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। शासन स्तर से आदेश आने पर ही आगे का कदम उठाया जाएगा।
नगर पालिका ने शुरू की सख्ती
नगर पालिका ने शहर भर में चालानी कार्रवाई की। एक ही दिन में 206 लोगों के चालान कटे गए। इन सभी से 22600 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
जज की संक्रमण से मौत
गुना निवासी सतना में पदस्थ जज की जगदीश अग्रवाल की कोरोना संक्रमण से सतना में मौत हो गई। उनके परिवार के 3 सदस्य संक्रमित निकले थे। वही गुना कोर्ट में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जो भी व्यक्ति कोर्ट में जा रहा है, उसकी जांच हो रही है। वहीं वकील की सहमति के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।
7 दिन में 202 संक्रमित
जिले में अप्रैल के माह में संक्रमण दर सबसे अधिक रही। 7 दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 202 हो गई है। वहीं बुधवार को एक ही दिन में 34 पॉजिटिव केस सामने आए।
हाट रोड: कंटेनमेंट घर के सामने ही दुकानें, लोग वहीं जमा होते हैं
हाटरोड मंडी गेट पर ही एक परिवार संक्रमित निकला है। घर को कंटेनमेंट बनाया है। घर के सामने ही सब्जी का ठेला लगा हुआ है। यहां लोग रुककर खरीदी भी करते हैं।
नानाखेड़ी: यहां बिल्कुल सन्नाटा बाहर तक कोई नहीं दिखा
नानाखेड़ी हॉट स्पॉट क्षेत्र में शामिल है। वृद्धा आश्रम के पास बस्ती में बड़ी सावधानी दिखाई दी। कोई भी अपने घर के बाहर नहीं दिखा। इस काॅलोनी में पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
कोकाटे कॉलोनी: एक भी व्यक्ति मास्क लगाए नहीं दिखा
कोकाटे कालोनी में भी सर्वे किया जा रहा है। क्योंकि पहले भी मामले आ चुके हैं। अब फिर से केस बढ़े हैं। इस कालोनी में बिना मास्क के ही लोग इधर-उधर आते-जाते दिखे।
दुबे काॅलोनी: एक गली में 5 घर कंटेनमेंट जोन बनाए गए
दुबे कालोनी स्थित एक गली में तो 5 घर को कंटेनमेंट बनाया है। इस गली में 5 घरों पर सूचना बोर्ड लगे हैं। कुछ दूरी पर लोग बिना मास्क के एक जगह खड़े होकर चर्चाएं करते मिले।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.