जिले में शुक्रवार को 19 पॉजिटिव मरीज आये हैं। इनमें से ज्यादातर राघोगढ़ इलाके हैं। 19 में से शहर में केवल 6 पॉजिटिव हैं। राघोगढ़ में 10 से ज्यादा व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 4 दिनों से राघोगढ़ जिले का हॉटस्पॉट बन गया है। शुक्रवार को 3 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 2 व्यक्ति पोर्टल पर पॉजिटिव आये हैं।
गुरुवार को 12 मरीज आने के बाद शुक्रवार को फिर आंकड़ा बढ़ गया है। 3 दिन में ही 50 के लगभग पॉजिटिव केस आ गए हैं। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 77 हो गयी है। शुक्रवार को जिले की पाजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत के आस-पास रही। 1011 जांच में 19 संक्रमित आये हैं। पीजी कॉलेज में बने कोविड सेन्टर में भी एक मरीज को भर्ती किया गया है।
राघोगढ़ बना हॉटस्पॉट
पिछले 3 दिन से राघोगढ़ हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुरुवार को आयी जिले की रिपोर्ट में 12 में से यहां 6 पॉजिटिव आये थे। शुक्रवार को भी 19 रिपोर्ट में से 10 से ज्यादा राघोगढ़ इलाके के ही हैं। GAIL में कोरोना तेजी से फैल रहा है। यहां पदस्थ CISF के जवान भी संक्रमित हुए हैं। गुरुवार को भी 3 जवान संक्रमित आये थे। यहां संक्रमितों की संख्या 20 से ऊपर पहुंच गई है।
प्रभारी मंत्री ने ली बैठक
जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार शाम गुना पहुंचे। उन्होंने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव की तैयारियों की भी समीक्षा ली। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी और जिले के समाजसेवी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.