पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्तीसगढ़ से लाकर गुना में बेची गई लड़कियों के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। जिन दो लड़कियों को गुना में बेचकर शादी रचाई गई थी, वह नाबालिग निकली हैं। मैरिज ब्यूरो संचालिका ने उनके आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उम्र अधिक कर दी थी। ताकि शादी कराने के दौरान कोई समस्या पैदा न हो सके। पुलिस ने जांच के बाद इस गड़बड़ी को पकड़ा है और आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ा दी है। इस मामले में आरोपियों को रिमांड पर भी लिए जाने की तैयारी है।
दो महिलाओं से नकदी की जब्ती
छत्तीसगढ़ के फरजगांव थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी विवेक सेंगर ने बताया कि आरोपी महिला गायत्री से 10 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने डेढ़-डेढ़ लाख में किशोरियों को बेचा था। बाकी राशि खर्च कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी मैरिज ब्यूरो संचालिका ममता और उसके साथी शिवपाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिन लड़कियों को गुना बेचा और शादी रचाई, वह नाबालिग है, लेकिन आधार कार्ड में कूटरचना कर उम्र 18 साल से अधिक कर दी।
क्या है मामला
26 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पारसगांव अनुविभाग के थाना फरजगांव क्षेत्र से 2 लड़कियां लापता हुईं थी। यह दोनों गुना में 5 जनवरी को मिली। इनकी जबरन शादी रचा दी गई थी। मैरिज ब्यूरो संचालिका ने इसके एवज में डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लिए थे। एक लड़की के हाथ उसे खरीदने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर हाथ लगा तो उसने इसकी सूचना अपने भाई को छत्तीसगढ़ में दे दी थी। इसके बाद पुलिस गुना आई और पूरी गैंग को पकड़ लिया। मैरिज ब्यूरो के माध्यम से 36 लड़कियों की शादी कराई गई है, इसमें खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी पुलिस को लगी है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.