पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा का स्थापना दिवस जिले के 17 मंडलों में पोलिंग स्तर पर मनाया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी का झंडा लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन भी सुना।
भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिले भर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वार्ड 5 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिकरवार ने पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पार्टी ने एक विचारधारा के साथ लंबी यात्रा की है।
इसी का परिणाम है कि आज देश भर में कमल खिल रहा है और भाजपा का झंडा लहरा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में तमाम योजनाएं चला रही हैं। वह हितग्राहियों को उनकी सुविधाएं दिलाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीन लगवाने में मदद करें और मास्क लगाने प्रेरित करें।
विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह यादव, प्रदीप औदिच्य, संतोष धाकड़ सहित पार्टी नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
जिला कार्यालय में लगाया नया झंडा
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में नया झंडा लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व पूर्व पार्षद अरविंद गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए सभी को मार्गदर्शन दिया।
पार्टी का झंडा फहराकर मनाया स्थापना दिवस
मंडल जामनेर के 36 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराते हुए स्थापना दिवस मनाया। वहीं भाजपा कार्यालय जामनेर में मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल भील ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। जिन मुद्दों को लेकर पार्टी की स्थापना हुई थी उन सभी को आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरा कर रही है। हम सबका दायित्व है कि पार्टी के विचारधारा के अनुरूप व्यवहार करें। इस अवसर पर महामंत्री मोर सिंह यादव, मोहन पाल भील आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.