पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनवरी का पहला हफ्ता मौसम में उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरुआत तेज ठंड के साथ हुई। बाद के दो दिन बारिश जैसा माहौल रहा और फिर दिन का पारा तीन दिन तक 28 डिग्री पर रहा। इससे जनवरी में भी लोगों को पंखा चलाकर सोना पड़ा। गुरुवार को हफ्ते के आखिरी दिन यानि 7 जनवरी को मौसम के तेवर बदल गए। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर 1 बजे के बाद आधे घंटे हल्की धूप खिली।
मौसम के रंग
दृश्यता : सुबह साढ़े 8 बजे तक कोहरा इतना घना था कि कई जगहों पर 50 मीटर की दूरी के बाद कुछ भी नहीं दिख रहा था। औसत दृश्यता 200 से 500 मीटर के बीच रही।
तापमान : अधिकतम तापमान बुधवार (28.6 डिग्री) के मुकाबले 6 डिग्री गिरकर 22 पर आ गया। वहीं रात का पारा एक डिग्री गिरकर 14.4 रिकॉर्ड हुआ।
क्यों बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ : गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। हवा का रुख : हवा का रुख उत्तर, उत्तर-पूर्वी है। इसलिए वह अधिक ठंडी है। नमी : नमी का स्तर सुबह 96 और शाम को 78 फीसदी रहा।
आगे क्या : बारिश होगी
शुक्रवार व शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। दिन व रात में ठंडक बढ़ेगी। रविवार से मौसम साफ होते ही पारा तेजी से नीचे आने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.