पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मेहतवाड़ा में मंडल स्तर का स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जो दुर्गा मंदिर परिसर से शुरु हुआ तथा पूरे गांव में होता हुआ समापन भी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुआ।
इस दौरान पथ संचलन का हिन्दू समाज के लोगों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत किया गया। मेहतवाडा के विजेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव में मंडल स्तर का पथ संचलन निकाला गया। जिसमें अनेक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। बाद में खण्ड कार्यवाह सुदीप सिंह ने उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। तब से ही संघ सामाजिक समरसता पर जोर देता रहा है।
संघ के स्वयं सेवक हमेशा विपरीत परिस्थिति व किसी प्रकार की आपदा में भी अपना सहयोग प्रदान करते हैं। संघ का प्रमुख काम राष्ट्र सेवा ही प्रमुख है। साथ ही अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है इसमें हम सबको सहभागिता करनी है। वहीं राम के बताए आदर्शों पर चलने की बात भी कही। पथ संचलन का गांव में पुष्प वर्षा की गई। पथ संचलन कार्यक्रम में राजगढ़ विभाग के सेवा प्रमुख बाबू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या मेें स्वयं सेवक उपस्थित थे। आभार लखन सिंह भगत ने व्यक्त किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.