पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विगत दिनों मुंगावली विधानसभा के ग्राम बिल्हेरु भेड़का व कांकर में हुई आगजनी से नुकसान के लिए राहत राशि के प्रमाण पत्र बांटे गए। सांसद डॉक्टर केपी यादव द्वारा प्रमाण पत्र बांटे गए। आगजनी के बाद सांसद ने पत्र लिखकर मप्र शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल से अनुरोध किया था, जिससे पर कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने 3 दिन के अंदर राहत राशि बांटने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए।
सांसद द्वारा ग्राम बिल्हेरु पहुंचकर आगजनी में नुकसान हुई फसलों के हितग्राहियों को सहायता राशि के प्रमाण पत्र बांटे गए। 57 कृषकों को 25 लाख 16 हजार 619 राशि के प्रमाण पत्र बांटे गए। 7 कृषि यंत्रों के आग में जल जाने पर 70 हजार रुपए के प्रमाण पत्र बांटे गए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है।
किसानों को बिल्कुल चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा सरकार हरदम उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि धनपाल सिंह यादव, रणजीत सिंह राजपूत, तीर्थ नारायण शर्मा, मुंगावली मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल, सेहराई मंडल अध्यक्ष गांधी यादव मीठा खेड़ा, हरदीप अरोरा, अजितेश श्रीवास्तव, श्याम मंगल सिंह दांगी बिल्हेरु, विक्रम यादव, नागेंद्र आदि थे।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.