पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर संदीप अस्थाना को उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि किसानों को नजदीक के उपार्जन केंद्र से वंचित करके बहुत दूर-दूर के केंद्रों से जोड़ा गया है। जिससे किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का मैसेज जल्दी और ज्यादा से ज्यादा छुड़वाकर, केंद्रों पर तुलाई की व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जाए। साथ ही 2019 की खरीफ फसल का मुआवजा और बीमा राशि किसानों को जल्दी दी जाए। यूनियन ने पूरे जिले में बीमा राशि किसानों के खातों में डालने की भी मांग की। उपार्जन केंद्रों पर 4 हजार क्विंटल से ज्यादा उपज बढ़वाकर, 5 हजार क्विंटल की जाए। ताकि किसान उसी दिन अपनी उपज बेचकर अपने घर जा सकें और उनको अगले दिन का किराया भी नहीं देना पड़े। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभुलाल पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह यादव, संभाग अध्यक्ष नूरसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, सरपंच भगवान सिंह मीणा आदि मौजूद थे। भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर संदीप अस्थाना को उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि किसानों को नजदीक के उपार्जन केंद्र से वंचित करके बहुत दूर-दूर के केंद्रों से जोड़ा गया है। जिससे किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का मैसेज जल्दी और ज्यादा से ज्यादा छुड़वाकर, केंद्रों पर तुलाई की व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जाए। साथ ही 2019 की खरीफ फसल का मुआवजा और बीमा राशि किसानों को जल्दी दी जाए। यूनियन ने पूरे जिले में बीमा राशि किसानों के खातों में डालने की भी मांग की। उपार्जन केंद्रों पर 4 हजार क्विंटल से ज्यादा उपज बढ़वाकर, 5 हजार क्विंटल की जाए। ताकि किसान उसी दिन अपनी उपज बेचकर अपने घर जा सकें और उनको अगले दिन का किराया भी नहीं देना पड़े। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभुलाल पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह यादव, संभाग अध्यक्ष नूरसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, सरपंच भगवान सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.