राजधानी भोपाल के ऐशबाग में 17.37 करोड़ रुपए से फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। इसकी लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई साढ़े 8 मीटर रहेगी। ब्रिज के लिए भूमिपूजन शनिवार रात में हुआ। इसके 18 महीने के भीतर ब्रिज बनकर तैयार होगा और हर रोज एक लाख लोगों को फायदा होगा।
ऐशबाग शहर का काफी पुराना इलाका है। यही पर रेलवे गेट है, जो अंडरब्रिज बनने के बाद बंद कर दिया गया। ऐसे में ऐशबाग दो हिस्सों में बंट गया। रहवासियों को काफी घुमकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। आखिरकार यह मांग पूरी हो गई है और शनिवार को इसका भूमिपूजन किया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भूमिपूजन किया। इसके साथ सड़कों के लिए भी भूमिपूजन किया गया।
पुल बोगदा से ऐशबाग तक
ओवरब्रिज पुल बोगदा से ऐशबाग को जोड़ेगा। ब्रिज निर्माण के साथ लाइटिंग भी की जाएगी। इससे पहले सुभाषनगर आरओबी बन चुका है। वहीं, प्रभात चौराहे पर 35 करोड़ रुपए की लागत से ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा। करोंद चौराहा से करोंद मंडी फाटक तक 10 करोड़ की लागत से स्मार्ट सड़क के लिए भूमिपूजन हो चुका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.