भोपाल में एक युवक ने घर में आई 16 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लड़की को धमकाया। जब उसे लगा कि लड़की परिवार वालों को इसके बारे में बता देगी, तो उसने बचने के लिए कह दिया कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। इसके बाद करीब दो महीने तक वह रेप करता रहा। बाद में वह मुकर गया। परेशान होकर लड़की ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
टीला जमालपुरा पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय लड़की की बड़ी बहन टीला इलाके में रहती है। पीड़ित लड़की अपनी बहन के घर अक्टूबर में आई थी। बहन को बच्चा होने वाला था, इसलिए वह अस्पताल में भर्ती हो गई। नाबालिग 15 अक्टूबर को घर पर अकेली थी। इसी दौरान बड़ी बहन का देवर सलमान घर आ गया।
उसने लड़की के अकेले होने का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया। लड़की रोने लगी। उसने कहा कि वह इसके बारे में घर वालों को बता देगी। पहले तो युवक ने लड़की को धमकाया, लेकिन जब उसे लगा कि लड़की सभी को इसके बारे में बता देगी, तो उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह लड़की से रेप करता रहा।
बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। कोशिशों के बाद भी जब आरोपी सलमान शादी करने को तैयार नहीं हुआ, तो लड़की ने घरवालों को बता दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की उम्र 19 साल के आसपास बताई जाती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.