कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार राजधानी भोपाल ने इंदौर को पीछे छोड़ा। यहां 24 घंटे में 2024 नए संक्रमित मिले हैं, जो इंदौर में मिले केस से ज्यादा है। हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव निकला। वहीं, लगातार तीसरे दिन एक संक्रमित ने जान गंवाई है। कोलार कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है। यहां पर लगभग 40% एक्टिव केस है।
24 जनवरी को भोपाल में टेस्ट कम होने के बावजूद पॉजिटिव केस के आंकड़ों ने चिंता में डाल दिया है। 23 जनवरी को 7 हजार 831 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 2128 पॉजिटिव थे। 24 जनवरी को 800 सैंपल कम लिए गए। बावजूद केस 2024 रहे। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी 27% से बढ़कर 29% तक पहुंच गया है।
मरने वालों का आंकड़ा 1012 हुआ
24 जनवरी को भोपाल में एक संक्रमित की मौत हुई। तीन में यह चौथी मौत है। इससे पहले 23 जनवरी को 95 वर्षीय एक महिला और 22 जनवरी को 55 और 56 वर्षीय पुरुषों की मौत हुई थी। इन्हें मिलाकर राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1012 हो गई है।
7 दिन में 13 हजार पार हुए नए केस
राजधानी में पिछले 7 दिन में 13 हजार 211 नए मरीज मिल चुके हैं। वहीं, जनवरी महीने की बात करें तो आंकड़ा 23 हजार के पार है। इससे पहले दिसंबर 2021 के 31 दिनों में कुल 271 संक्रमित मिले थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.