बीते 48 घंटे में बदले मौसम के तेवर से पूरा मध्यप्रदेश झुलस गया है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश का नौगांव दुनिया का 7वां सबसे गरम शहर रहा। यहां पारा 48 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। भिंड में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन से पारा 48.7 डिग्री दिखाया गया, लेकिन यह रिकॉर्ड में काउंट नहीं किया जाता है। वहीं पाकिस्तान का जैकोबाबाद दुनिया में सबसे गरम रहा।
यहां पारा 50 डिग्री रहा, जबकि भोपाल में 45.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बीते 16 साल में ऐसा पहली बार है, जब मई का पहला पखवाड़ा इतना तपा है। राजधानी सहित 12 जिलों में लू चली। यहां पिछले साल नौतपा भी इतना नहीं तपा था। तब मई में सबसे ज्यादा तापमान 42.8 डिग्री रहा था। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को 27 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल संभाग भी शामिल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.