मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महा वैक्सीनेशन अभियान 4.0 की सोमवार को भोपाल के लालघाटी गुफा मंदिर मानस उद्यान से शुरुआत की। CM ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोई भी इस महा अभियान में छूटना नहीं चाहिए। रात 9 बजे तक प्रदेश में 11 लाख 93 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
CM ने कहा कि टीम ने गरीब बुजुर्ग, दिव्यांग नागरिकों को घर-घर जाकर वैक्सीनेट करेंगी। भोपाल ने पहले डोज के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। हम इसके लिए जिले की जनता, जन प्रतिनिधि, क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य, धर्मगुरुओं, जिला प्रशासन, स्वास्थ्यकर्मी के सहयोग और प्रयास के लिए धन्यवाद देते हैं। सभी को बधाई और लगातार प्रयास करके दूसरा डोज भी लगवाएं, इसके लिए प्रदेश में दिसंबर 2021 की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
भोपाल में मानस उद्यान गुफा मंदिर में 99 साल की दादी मोतिया बाई ने भी वैक्सीन लगवाई। उनके पोते राजू के साथ आकर उनको वैक्सीन लगाई गई। राजू ने बताया कि 1923 को दादी का जन्म हुआ था। उनको भी आज वैक्सीनेशन का पहला डोज लगाया गया।
प्रदेश में रात 9 बजे तक11 लाख 93 हजार 299 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक प्रदेश में वैक्सीन के 6 करोड़ 22 लाख डोज लगे हैं। इसमें 4 करोड़ 76 लाख को पहला डोज और 1 करोड़ 46 लाख लोगों को दोनों डोज लगे है। प्रदेश में वैक्सीन के लिए पात्र आबादी 5 करोड़ 49 लाख है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.