भोपाल में 25 साल के एक लड़के ने 38 साल की महिला से 3 महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी और कोई नहीं बल्कि महिला के बेटे का परिचित है। उसने शादी का झांसा बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार कोलार की रहने वाली 38 वर्षीय महिला गृहिणी हैं। शाहपुरा में रहने वाले 25 साल के अभिषेक से करीब 6 साल पहले बेटे के जरिए पहचान हुई थी। प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ही अभिषेक इवेंट ऑर्गेनाइज करता है। महिला का बेटा एक्टिंग करता है। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक से उसकी पहचान हुई थी। इसी के बाद उसका उसके घर आना-जाना हो गया था। महिला ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में उसके पति को जनवरी 2022 में जेल हो गई थी। उसके बाद से ही अभिषेक उसके ज्यादा करीब आ गया। उसने शादी करने का झांसा दिया और 31 जनवरी 2022 में उसके साथ पहली बार रेप किया। उसने अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वह तीन महीने तक उससे ज्यादती करता रहा। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। महिला की शिकायत पर कोलार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
अभिषेक ने घटना का वीडियो और फोटो बनाया। इसके बाद से आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। अभिषेक ने कई बार पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से कई बार अपने घर में ही रेप किया।
पति को छोड़ने का दबाव बनाया
पीड़िता के पति को 5 मई 2022 को जमानत मिली। इसका पता चलते ही अभिषेक महिला को परेशान करने लगा। उसने धमकाते हुए कहा कि वह अपने पति को छोड़ दे। महिला के नहीं मानने पर अभिषेक पीड़िता के घर पहुंचा और हंगामा किया। उसने पीड़िता को अपने घर से ले जाने की कोशिश की थी। अगले दिन 6 मई को पीड़िता अपने पति के साथ कोलार थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.