पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी ने डॉक्टर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला अधिकारी का कहना है कि पति दहेज के लिए मानसिक, शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। मामले में एफआईआर 17 नवंबर को हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला एएसपी हैं। वर्तमान में वह इंदौर में पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब 11 साल पहले उनकी शादी कल्पना नगर, पिपलानी में रहने वाले डाॅक्टर के साथ हुई थी। वर्ष 2018 से पति उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसे लेकर वह आए रोज मानसिक, शारीरिक तौर पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित कर रहा है। सास ने गहने भी रख लिए हैं।
परिवार नहीं बिखरे, इसलिए महिला अधिकारी उसकी प्रताड़ना को सहती रहीं। हाल ही में पति उन्हें अधिक परेशान करने लगा। इस पर वह महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने 17 नवंबर को पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया। महिला अधिकारी ने शादी में दिए गए दहेज को भी वापस मांगा है। महिला अधिकारी के दो बच्चे हैं, जो उनके साथ ही रहते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.