• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Air India Night Mumbai Flight Daily From Today, Earlier Flight Was Being Operated 4 Days A Week

हवाई सेवा:एअर इंडिया की रात की मुंबई फ्लाइट आज से रोज, पहले फ्लाइट को सप्ताह में 4 दिन चलाया जा रहा था

भोपाल2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई के बीच चलाई जा रही नाइट फ्लाइट राजाभोज एयरपोर्ट से गुरुवार से प्रतिदिन चलने लगेगी। अब तक इस फ्लाइट को सप्ताह में 4 दिन चलाया जा रहा था। वहीं, इंडिगो द्वारा शुक्रवार से भोपाल से मुंबई के लिए एक और मॉर्निंग फ्लाइट शुरू की जा रही है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने एअर इंडिया की मुंबई फ्लाइट के प्रतिदिन चलने और इंडिगो की मॉर्निंग मुंबई फ्लाइट शुक्रवार से शुरू होने की पुष्टि की है। इस तरह शु्क्रवार से भोपाल से मुंबई के लिए फ्लाइट्स की संख्या दो से बढ़कर तीन हो जाएगी। एअर इंडिया की मुंबई फ्लाइट रात 9 बजे भोपाल पहुंचती है और 9:50 पर वापस रवाना हो जाती है। जबकि इंडिगो की शुक्रवार को शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होगी और 10 बजे वहां पहुंचेगी। अभी इंडिगो की ही शाम 5:15 बजे भोपाल से मुंबई के लिए फ्लाइट रवाना होती है, जो शाम 6:45 बजे पहुंचती है।