पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुलिस में इनाम की दो व्यवस्थाएं हैं। इसमें अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद राशि बतौर इनाम दी जाती है, जो उनके सर्विस रिकाॅर्ड में दर्ज होती है। दूसरी तरफ, गंभीर अपराधों में फरार गुंडे-बदमाशों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा होती है। बदमाशों की गिरफ्तारी पर यह राशि फरार बदमाशों का सुराग देने वाले मुखबिर को मिलती है। राजधानी पुलिस ने जनवरी 2020 से अब तक यानी 15 महीनों में 250 प्रकरणों में फरार गुंडे-बदमाशों पर इनाम घोषित किया।
जिसमें आरोपियों की संख्या 500 से अधिक है। जबकि अफसरों द्वारा 1285 केसों में अच्छा काम करने वाले करीब 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इनाम का ऐलान किया। वहीं, इंदौर पुलिस ने पिछले साल 425 बदमाशों पर इनाम घोषित किया। वहीं यहां के करीब 11 हजार पुलिसकर्मियों को इनाम दिया। इनाम घोषित करने में भोपाल, इंदौर से आगे है।
भोपाल
इंदौर
इन्हें अधिकार
आईजी 30 हजार रुपए डीआईजी 20 हजार रुपए तक एसपी 10 हजार रुपए तक डीजीपी 30 हजार से अधिक 15 महीनों में भोपाल के 250 आपराधिक मामलों में गुंडे-बदमाशों पर इनाम घोषित है। यह राशि करीब 25 लाख है।
सीसीटीवी फुटेज भी नहीं आ रहे काम
राजधानी पुलिस ने जिन 250 प्रकरण में इनाम घोषित किया है। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक आरोपी वाहन चोरी, नकबजनी और लूट के हैं। इनके संबंध में पुलिस के पास जानकारी नहीं है। यह इनाम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर घोषित किया है। लगभग 40 प्रतिशत आरोपी वे हैं, जो धोखाधड़ी, हत्या, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी समेत अन्य अपराधों में फरार हैं।
इनाम की राशि 50 रुपए भी
पुलिसकर्मियों के अच्छे व्यवहार, चाल-चलन, ईमानदारी, काम के प्रति निष्ठा आदि के लिए अफसरों द्वारा ईनाम दिया जाता है। ईनाम का प्रतिवेदन थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाता है। इसमें उन्हें इनाम के आदेश किए जाते हैं। इनाम की राशि 50 रुपए भी हो सकती है। सर्विस रिकार्ड में इनाम दर्ज किया जाता है,जो पदोन्नति में फायदा पहुंचाता है।
घेराबंदी करके गिरफ्तार करती है आरोपी
पुलिस समय-समय पर शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करती है। इनसे चोरी की बाइक और अन्य वाहन बरामद किए जाते हैं। लेकिन नकबजनी करने वाले गिरोह के सदस्यों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती होता है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.