राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानि मंगलवार को 82वां दिन है। यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को जोड़ना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। लगातार कांग्रेस छोड़ते नेताओं को लेकर बीजेपी हमले कर रही है। बीजेपी के नेता राहुल को कांग्रेस को ही जोड़ने की सलाह देते नजर आते हैं। जैसे ही, राहुल की मध्यप्रदेश में एंट्री हुई, वैसे ही अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान में सीएम की कुर्सी का विवाद खुलकर सामने आ गया। हालांकि गहलोत के बयान पर पायलट ने सीधा पलटवार नहीं किया, लेकिन कांग्रेस डिफेंसिव मोड में आ गई।
छत्तीसगढ़ से राहुल की यात्रा में साथ पहुंचे बाबा और बघेल
राजस्थान में उठे बवाल के बाद मप्र पहुंची यात्रा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और सीएम पद के दावेदार टीएस सिंहदेव साथ में पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने 26 नवंबर को खरगोन जिले के उमरिया चौकी से इंदौर के बलवाड़ा तक राहुल गांधी के साथ चले।
बघेल और टीएस सिंहदेव के अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कई नेता यात्रा में शामिल हुए। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच खींचतान और विवाद की खबरें अक्सर आती रहती हैं। राजस्थान में उठे विवाद के बाद राहुल की यात्रा में दोनों नेताओं ने साथ आकर ''ऑल इल वेल इन CG'' का संदेश देने की कोशिश की है।
दिग्गी बोले- मैं कमलनाथ का राइट हैंड
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस में दो मुख्य सर्वेसर्वा नेता हैं। कई बार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मनमुटाव और खींचतान की खबरें आती रहती हैं। इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं पिछले 42 साल से हमेशा इनके राइट हैंड में रहा हूं। आप लोग गलतफहमी में न रहें। यह सुनकर कमलनाथ ने कहा- एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं और दिग्विजय सिंह अलग से करेंगे।
भारत में सिर्फ दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार
दक्षिण भारत से महाराष्ट्र होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र के रास्ते हिंदी पट्टी में एंटर हुई है। देश भर में सिर्फ राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ही ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस की सरकार है। इन दोनों ही राज्यों में बड़े नेताओं के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान मची है। मप्र में अगले साल चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता ये संदेश देने में जुटे हैं कि पूरी कांग्रेस एकजुट है। साल 2018 में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनने से भी बड़े नेता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आशान्वित हैं।
4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेंगे राहुल
मप्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को आगर मालवा जिले से होकर राजस्थान में प्रवेश करेगी। राजस्थान में एंट्री से पहले राहुल चाहते हैं कि पायलट और गहलोत के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद थम जाए, जिससे यात्रा को राजस्थान में अच्छा रिस्पांस मिले।
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
राहुल बोले- आज आरएसएस के एक व्यक्ति मिलने आए, मैंने कहा- आइए...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदौर के वैष्णव कॉलेज के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। दैनिक भास्कर ने सवाल किया- मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 58 सीटें बढ़ीं और वोट परसेंट भी बढ़ा। भारत जोड़ो यात्रा से एक मोमेंट दिख रहा है। इसे बरकरार रखने के बारे में क्या सोचते हैं? राहुल बोले- मैं नंबरों पर भरोसा नहीं करता। यहां क्लिक कर पढ़िए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल की प्रमुख बातें...
राहुल की यात्रा में 'बुलेट क्वीन'...
रविवार सुबह इंदौर में राहुल गांधी नए अंदाज में दिखे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बीच ही सड़क पर बुलेट दौड़ा दी। उनकी बुलेट के पीछे पूरी कांग्रेस दौड़ पड़ी। आखिरकार इस बुलेट की एंट्री इस यात्रा में हुई कैसे और इसके पीछे जो लकड़ी का बेड है, वो किसके लिए है? इसकी कहानी आपको गुदगुदा देगी। यहां क्लिक कर जानिए, बुलेटवाले और उसकी ‘बेटी’ की कहानी…
अपने खर्चे पर राहुल के साथ चल रहे पति-पत्नी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2000 किलोमीटर का सफर तय कर कन्याकुमारी से महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यात्रा में 119 भारत यात्री रजिस्टर्ड हैं। ये कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पूरा करेंगे। MP के भी 8 युवा भारत यात्री के तौर पर चल रहे हैं। इस यात्रा में ग्वालियर के रहने वाले बुजुर्ग दंपती भी हैं, जो खुद के खर्च पर पदयात्रा कर रहे हैं।
पति-पत्नी सड़क पर अटैची खींचते हुए कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले दंपती ग्वालियर में प्राइवेट कॉलेज चलाते हैं। दोनों सवा तीन महीने पहले बेंगलुरु अपने बच्चों से मिलने गए थे, वहां भारत जोड़ो का कार्यक्रम घोषित हो गया। इसके बाद ये कन्याकुमारी पहुंचे और अब तक पैदल भारत की यात्रा कर रहे हैं। पढ़िए दोनों की कहानी...।
वो 1 मिनट जब राहुल गांधी भीड़ में घिरे...
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जब राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। राहुल गांधी अचानक कार से उतरे और भीड़ ने उन्हें घेर लिया। यही नहीं, एक शख्स भीड़ को चीरते हुए उनके नजदीक तक भी पहुंच गया। सिक्योरिटी ने उसे पीछे धकेला।
एक मिनट का यह वाकया वहां हुआ, जहां राहुल की सभा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई थी। राहुल गांधी 7 सितंबर से यात्रा में पैदल चल रहे हैं और अब तक 6 राज्यों में 2000 किलोमीटर चल चुके हैं। 80 दिन में पहली बार ऐसा हुआ, जब राहुल गांधी अचानक भीड़ में जा पहुंचे। यहां क्लिक कर जानिए पूरा घटनाक्रम आखिर हुआ क्या था...।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.