1 जून से अनलॉक हुई राजधानी की सड़कों पर सिटी बसें दौड़ने लगी हैं। सोमवार को BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) ने 3 रूटों पर 9 बसें और चलाई। अब संख्या 32 हो गई है।
सोमवार से रूट TR-1, TR-4B और SR-5 पर 3-3 बसें चलाई गई। इनके संचालन से यात्रियों को राहत मिल रही है। उक्त संचालन के बाद आकृति इको सिटी बैरागढ़ चीचली, भैंसाखेड़ी, अवधपुरी के साथ-साथ नए एवं पुराने भोपाल के रहवासियों को सुविधा प्राप्त हो सकेगी। अन्य मार्गों पर भी संचालन जल्द होगा।
इन रूटों पर दौड़ रही बसें
रूट नंबर | कहां से कहां तक | इतनी बसें चल रही |
TR-1 | आकृति इको सिटी से चिरायु अस्पताल | 8 |
SR-4 | करोंद से बैरागढ़ चीचली | 5 |
SR-1 | चिरायु अस्पताल से बैरागढ़ चीचली | 3 |
SR-5 | अवधपुरी से चिरायु अस्पताल | 8 |
TR-4B | गांधीनगर से मंडीदीप | 8 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.