भोपाल में 26 साल की युवती का बॉयफ्रेंड ने दोस्त से रेप कराया। इसका VIDEO भी बनाया। पीड़िता ने इससे पहले बॉयफ्रेंड पर रेप केस कराया था। जिसके बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का भरोसा दिलाकर होटल बुलाया। यहां दोस्त से रेप कराकर VIDEO बना लिया। VIDEO वायरल करने की धमकी देकर रेप केस में समझौता कराया। इसके बाद भी दोस्त ने महिला को ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। परेशान होकर पीड़िता ने बॉयफ्रेंड और उसके 3 दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बिलखिरिया इलाके में रहने वाली पीड़िता शादीशुदा है। उसने हनुमानगंज पुलिस को बताया कि 10 जून की दोपहर वह टीलाजमालपुरा में रहने वाले बॉयफ्रेंड अकबर उर्फ तालिस पर उसने रेप केस कराया था।अकबर के दोस्त जीशान खान ने उसे भरोसा दिलाया वह अकबर से उसकी शादी करा देगा। जीशान महिला को अकबर से मिलाने हमीदिया रोड स्थित साईं प्लाजा होटल ले गया। कमरे में ले जाकर रेप किया। इसका VIDEO भी बना लिया। अकबर होटल में ही दोस्त मोहम्मद इस्माइल उर्फ अमन और तौफीक के साथ बैठा था। चारों ने मिलकर VIDEO वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के दबाव में आकर पीड़िता समझौते के लिए राजी हो गई। आरोपी कोर्ट ले गए। एफिडेबिट भरवाकर समझौता करवाया। इसके बाद वे उसे आनंद नगर छोड़कर वहां से चले गए।
दो दिन बाद फिर मिलने बुलाने लगे
पीड़िता ने बताया कि दो दिन बाद 12 जून को जीशान ने दोबारा फोन किया। उसने कहा कि उसके पास अभी भी उसके VIDEO और फोटो हैं। चुपचाप आ जाए। नहीं तो VIDEO वायरल कर देगा। परेशान होकर हनुमानगंज थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जीशान 5वीं क्लास तक पढ़ा है और फर्नीचर का काम करता है। अकबर 12वीं क्लास तक पढ़ा है। वह एक होटल में काम करता है। तौफीक होटल चलाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.