भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार को आकृति इको सिटी में विराजी दुर्गा माता के दर्शन करने पहुंची। यहां सांसद ने स्थानीय लोगों के साथ गरबा भी खेला। उनके गरबा खेलने की खबर के बाद कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा- खुशी है, बस जनता तकलीफ में होती है तब आपको व्हीलचेयर पर देख दुख होता है। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे। सांसद इससे पहले बॉस्केटबॉल खेल कर चर्चा में आई थीं। उस समय भी कांग्रेस ने कटाक्ष किया था।
आकृति इको सिटी में माता के दर्शन कर सांसद ने देश के नागरिकों की खुशहाली की प्रार्थना की। सांसद ने कुछ देर स्थानीय लोगों के साथ गरबा खेला। इससे एक दिन पहले सांसद ने हिंदू उत्सव समिति टीटी नगर में झांकी का समय बढ़ाने के साथ झूले आदि शुरू करवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को परेशान ना करने की चेतावनी भी दी थी।
इससे करीब तीन महीने पहले सांसद शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड में बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल खेलने पर चर्चा में आई थी। उस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा था कि अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो खुशी हुई।
कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट किया
ये भी पढ़िए:-
प्रज्ञा ठाकुर ने खेला वॉलीबॉल और बास्केटबॉल
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.