पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल में 30 साल की एक महिला ने 2 बच्चों के साथ फांसी लगाने की कोशिश की। खिड़की से उसे ऐसा करते देख पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पहले समझाया। वह नहीं रुकी तो दरवाजा तोड़कर सभी को बचा लिया। तब तक महिला खुद के और बच्चों के गले में साड़ी का फंदा डाल चुकी थी। मंगलवार को हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया।
छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक डायल-100 पर सूचना मिली थी कि इलाके में एक महिला फांसी लगाने जा रही है। इसके बाद थाने से एक टीम को तुरंत भेजा गया। मौके पर पहुंचे आरक्षक पवन, देवेंद्र और पायलट अजीम खान ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा, तब महिला साड़ी से फंदा बना रही थी।
उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। इस पर पुलिस टीम ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ना शुरू किया। यह देख महिला जल्दी-जल्दी फंदा बनाकर अपने और बच्चों के गले में डालने लगी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। फिर लोगों ने तुरंत अंदर जाकर महिला को संभाला।
काउंसलिंग के बाद महिला बोली- दोबारा ऐसा नहीं करेगी
पुलिस ने महिला की काउंसलिंग की। महिला ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। अब पति से अनबन चल रही है। इसलिए वह यह कदम उठाने जा रही थी। उसे लगा कि उसके बाद बच्चों का क्या होगा, इसलिए वह बच्चों को भी फांसी लगा रही थी।
पुलिस की समझाइश के बाद महिला ने कहा कि वह इस तरह का कदम दोबारा नहीं उठाएगी। TI अनिल मौर्य ने कहा कि महिला ठीक है। उसने माना है कि वह गलती कर रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं करेगी।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.