भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई। इसके मौके पर भगदड़ मच गई और चालक तेजी से गाड़ी रिवर्स कर भाग निकला। इस दौरान कार की चपेट में आने से 7 घायल हो गए। घायलों में 1 की हालत गंभीर है। सुबह दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह भाग निकला। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी उसकी पहचान या गाड़ी का नंबर उजागर नहीं हुआ है।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना वाले इलाके में तनाव बना हुआ है। ये घटना शहर के स्टेशन क्षेत्र बजरिया में शनिवार रात 11:15 बजे की है। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।
DIG इरशाद वली ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने से गुजर रहा था, तभी चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारते हुए जुलूस में घुस गई। इसके बाद ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ही कार को रिवर्स किया और कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए।
टीआई उमेश यादव ने बताया कि तीन युवक रोशन शाक्या, एस साहू और सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशन की हालत गंभीर है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.