पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं से MP में तीन दिन से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) रविवार को उत्तर भारत में दाखिल हो सकता है। उसके प्रभाव से विदर्भ में एक प्रति-चक्रवात (anticyclone) बनने के संकेत मिले हैं। इस सिस्टम के कारण 22 दिसंबर से हवाओं का रुख बदलने के संकेत हैं। हवा का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी होने लगेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा हो सकता है और ठंड से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में लगातार दूसरे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। रविवार की रात पारा 6.8 रहा। शनिवार को पारा 6.6 डिग्री था। हालांकि राजधानी में सुबह से धूप खिली हुई है और मौसम साफ है। ऐसे में दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में सबसे सर्द रात उमरिया में रही है, यहां पर पारा 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के 31 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। जबकि 9 शहरों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभाग के जिलों, रीवा, सतना, सागर और छतरपुर जिले शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, उमरिया और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं पर पाला पड़ सकता है। मौसम ने लगातार दूसरे दिन प्रदेश में ठंड का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सर्दी से बचाव की एडवाइजरी भी जारी की गई है।
उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड
उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लगातार तीन दिन से हवा का रुख उत्तरी बना रहने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। आसमान साफ होने के कारण धूप से दिन में तो कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाओं के कारण सिहरन बढ़ने लगती है। रात के समय सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है। शाम ढलते ही जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचते नजर आ रहे हैं।
अभी एक-दो दिन बना रहेगा ठंड का तेवर
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अभी एक-दो दिन यानि रविवार-सोमवार को भी ठंड के तेवर तीखे बने रहेंगे। इसके बाद दक्षिण और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हवा का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी, लेकिन पूर्वी मप्र में ठंड के तेवर बने रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर विदर्भ में बना सिस्टम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है।
ला-निना प्रभाव भी हो रहा मजबूत
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में प्रशांत महासागर में ला नीना (La Niña) प्रभाव भी मजबूत स्थिति में आता जा रहा है। इस वजह से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आने की संख्या बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही उत्तर भारत के पहाड़ों में पहुंचते हैं, वहां बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाती है। इस वजह से इस बार ठंड के तेवर समय के साथ और तीखे होने की भी संभावना बढ़ रही है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.