पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में रात के वक्त ठंड बढ़ गई है। दूसरे दिन भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे 9.4 डिग्री ही रहा। 24 घंटे में इसमें 0.2 डिग्री की और गिरावट हुई। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। रात 10:30 बजे तक हवा का रुख उत्तर पश्चिमी था, यानी सर्द हवा आ रही थी। इसके बाद यह बदलकर दक्षिण पूर्वी हाे गया।
इसके बावजूद ठंडक के कारण तापमान में इजाफा नहीं हुआ। शुक्रवार काे दिन भर दक्षिण पूर्वी हवा ही चली। दिन में धूप चटकने से बिलकुल ठंडक नहीं थी। माैसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक अगले पांच दिन और रात में ऐसी ही ठंड के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का यहां ज्यादा असर नहीं हाेगा। दिन का तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले इसमें 0.4 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.