पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बर्खास्त आईएएस दंपती टीनू और अरविंद जोशी की आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई कृषि भूमि पर रियल एस्टेट कारोबारी राघवेंद्र सिंह तोमर की पत्नी के नाम पर डेयरी चलती पाई गई। आयकर विभाग को तोमर के यहां पड़े छापों में मिले दस्तावेजों में यह अप्रत्याशित जानकारी मिली। आयकर विभाग ने पिछले साल 20 अगस्त को तोमर के यहां छापे मारे थे। इसमें उनके जोशी दंपती से कारोबारी रिश्तों के प्रमाण मिले थे।
तोमर की फैथ क्रिकेट एकेडमी भी जिस 20 एकड़ जमीन पर चल रही है, वह अरविंद जोशी की बेटी विभा जोशी और आभा घानी के नाम पर थी। आयकर विभाग ने इस जमीन पर खरीद फरोख्त पर तत्काल रोक लगाई थी। विभा जोशी का नाम देश और दुनिया में एक नामचीन अर्थशास्त्री के रूप में है। वे लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रहीं हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल से उनका विवाह हुआ था। लेकिन यह लंबा नहीं चला। आभा घानी भी विदेश में रहती हैं। लंबी पड़ताल के बाद आयकर विभाग की बेनामी विंग ने इस 20 एकड़ जमीन का प्रोविजन अटैचमेंट कर लिया। इसका बाजार मूल्यांकन करीब 40 करोड़ रुपए आंका गया है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि जोशी दंपती के यहां आयकर विभाग ने 4 फरवरी 2010 को आयकर के छापे मारे थे। इसमें यह बात सामने आई थी कि जोशी दंपती के नाम से एक कंपनी इथोस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का चलना पाया गया था। इस कंपनी के पास करीब 110 एकड़ जमीन थी।
इसे ईडी ने अटैच कर लिया था। राघवेंद्र सिंह तोमर इसी इथोस कंपनी की जमीन पर डेयरी प्रॉडक्ट का एक उद्योग चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि जोशी दंपती के साथ किराएदारी पर यह कपंनी चलाई जा रही थी। इसका बाकायदा आयकर भी जमा कराया गया।
हमारी केवल किराएदारी थी जो 2016 में खत्म हो गई थी
इस बारे में राघवेंद्र सिंह तोमर ने भास्कर को बताया कि इथोस की जमीन पर हमारी जोशी दंपति के साथ किराएदारी थी। यह 2017 तक चली। जैसे ही यह जमीन आयकर विभाग ने अटैच की। हमने किराएदारी खत्म कर ली। हम अपना पक्ष आयकर विभाग के समक्ष रखेंगे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.