फिटनेस को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ पाने वाले भोपाल के ACP (एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस) सचिन अतुलकर ने मंगलवार को जॉइन किया। उन्हें ACP इरशाद वली ने कार्यभार सौंपा। अतुलकर से दैनिक भास्कर ने उनकी फिटनेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अपनी फिटनेस के लिए किसी को फॉलो नहीं करें। अपनी रुचि और उम्र के अनुसार ही एक्सरसाइज करें। कम से कम 1 घंटे अपने लिए समय दें। इसमें साइकिलिंग, रनिंग कर सकते हैं। कोरोनाकाल में हम सभी ने स्वस्थ रहने का महत्व जाना है। इसलिए अधिकारी भी समय-समय पर स्टाफ को फिटनेस को लेकर निर्देश देते रहते हैं।
खान-पान के सवाल पर अतुलकर ने कहा कि जंक फूड को अवॉइड करें। डॉक्टर भी इसे लेकर समय-समय पर बताते रहते हैं। लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। साइबर क्राइम को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधी वारदात का ट्रेंड बदलते रहते हैं। इनको ट्रैस करना बड़ी चुनौती होती है। हमारी प्राथमिकता ऐसे ही अपराधों को कम करने की होगी। बता दें, 9 दिसंबर को सरकार ने भोपाल, इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आदेश दिया था। इसके बाद अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।
22 साल की उम्र में बने IPS
ACP सचिन काफी शांत स्वभाव वाले अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2007 में उन्होंने 258वां स्थान हासिल किया था। वह भी 22 साल की आयु में ही IPS बन गए थे। आम लोग इनसे मिल कर अपनी बातों को इनके सामने रख सकते हैं। वह उनकी बातों को बड़ी शालीनता से गौर भी करते हैं। अतुलकर को घोड़े की सवारी करना काफी पसंद है। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दौरान इसमें गोल्ड मेडल भी हासिल किया हुआ है।
ड्यूटी के अलावा सचिन रोजाना के टाइम को इस प्रकार से व्यतीत करते हैं
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.