पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। गुरुवार सुबह नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर में कुत्तों के झुंड ने 3 लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ये हमले सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच हुए। महज आधा घंटे में हुए इन हमलों से पूरे इलाके में दहशत फैली है। लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
आपबीती- 15 कुत्ते थे, गनीमत रही कि एक ने ही हमला किया
मैं सुबह 6.30 बजे मस्जिद जाने के लिए घर से निकला था। एक गली आगे बढ़ा, तभी एक कुत्ते ने पीछे से जांघ को दबोच लिया। मैं चीखा और भागने का प्रयास किया तो कुत्ते ने पलटकर गला दबोच लिया।
मैंने दोनों हाथों से कुत्ते का जबड़ा पकड़ा और कुत्ते को खुद से दूर किया। तभी सामने से 15 से ज्यादा कुत्तों का झुंड आता दिखा तो मैंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे कुत्ते भाग गए। घर पहुंचे तो पत्नी शायमा और भाई अकरम मुझे लहूलुहान देखकर घबरा गए। अकरम अस्पताल लेकर गए, जहां इंजेक्शन लगवाए गए।
-असलम खान (35), अकाउंंटेंट
कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया, लोगों ने बचाया
सुबह 7 बजे मैं भी मस्जिद जाने के लिए घर से निकला था। तभी गली में खड़े कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। एक कुत्ते ने पलककर पेट पर दांत गड़ा दिए। डर के मारे चीखे तो दूसरे लोग बचाने के लिए दौड़े, तभी एक कुत्ते ने उनके हाथ को दबोच लिया। लोगों ने शोर मचाया तो कुत्ते भाग खड़े हुए। आबिन को हाथ और पेट में घाव हुए थे। परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इंजेक्शन लगाए गए और पटि्टयां बांधी गई हैं।
-आबिद खान (48), डंपर चालक
शिकायत- मोहल्ले की ही महिला ने इन कुत्तों को पाला है
इन्हीं कुत्तों ने गणेश पर भी हमला किया था। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। रहवासियों की मानें तो मस्जिद के पास रहने वाली एक महिला ने 15 से ज्यादा आवारा कुत्तों को पाल रखा है। यही कुत्ते हमले करते हैं। रहवासियों की शिकायत पर कुत्तों को पकड़ने निगम अमला आता है तो वह झगड़ा करती हैं।
अगर कुछ स्ट्रीट डॉग उग्र हो गए हैं, तो हम अपनी टीम भेजकर ऐसे डॉग को आसरा पहुंचाएंगे, ताकि लोगों पर हमले ना हों।
-डॉ. एसके श्रीवास्तव, वेटरनरी ऑफिसर, नगर निगम
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.