कोलार इलाके में रहने वाली महिला को सिरफिरा युवक वाटसऐप पर अश्लील वीडियो, मैसेज भेज रहा है। महिला से पहले आरोपी उसके पति, बेटी को मैसेज कर परेशान करता था। आरोपी की करतूत से पूरा परिवार परेशान है। महिला की शिकायत पर कोलार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, राजहर्ष कालोनी कोलार रोड में रहने वाली 45 साल की महिला गृहणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सऐप पर मोबाइल नंबर-8057995213, 6392201965 से अश्लील वीडियो, मैसेज भेजे जा रहे हैं। मना करने पर भी आरोपी नहीं मान रहा है। इस नंबर से आरोपी उनकी बेटी, पति को भी अश्लील मैसेज किया। आरोपी खुद को आगरा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला बता रहा है। उसने महिला को अपना नाम सुशील चर उर्फ अन्नू बताया।
मैसेज के साथ किया फोन
महिला ने बताया कि आरोपी मैसेज के साथ ही फोन करता है। उसका जब मन करता है वह फोन लगाकर आपत्तिजनक बात करता है। महिला ने उसका नंबर ब्लाक भी कर दिया, लेकिन दूसरे नंबरों से फोन करता है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला के जान-पहचान का हो सकता है। यही वजह कि उनके पूरी परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर उसके पास हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.