नीट परीक्षा में रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) सब्जेक्ट को सबसे टफ माना जाता है। ऐसे में अधिक से अधिक मार्क्स कैसे लाए जा सकते हैं। यह सवाल छात्रों के मन में उलझन पैदा करते हैं। अच्छे मार्क्स पाने के लिए तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ज्यादा रटने और पढ़ने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सूत्रों को याद रखना जरूरी। आइए जानते हैं एक्सपर्ट रणधीर सिंह (आकाश इंस्टीट्यूट, भोपाल के असिस्टेंट डायरेक्टर) से...
तीन हिस्सों में बांटा गया
केमिस्ट्री को तीन हिस्सों में बांटा किया गया है। भौतिक रसायन (Physical Chemistry), कार्बनिक रसायन (Organic Chemistry) और अकार्बनिक रसायन विज्ञान (Inorganic Chemistry) हैं। नए नीट पैटर्न के अनुसार केमिस्ट्री 50 में से 45 प्रश्न करने होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं। भौतिकी और जीव विज्ञान के बीच, रसायन विज्ञान सबसे अधिक स्कोरिंग विषय है, इसलिए यदि ठीक से तैयारी की जाए तो अच्छा स्कोर किया जा सकता है।
ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं
केमिस्ट्री को कई माध्यम से सीखने से बचें। ज्यादा पढ़ाई करने से भ्रम ज्यादा होता है। सही विषय पढ़ने के लिए बीते 10 साल के पेपर्स का अध्ययन करें। इससे पता चलेगा कि किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं। इससे नोट्स बनाने में आसानी होगी।
शेड्यूल बनाएं
पढ़ाई का एक तय फाॅर्मेट में शेड्यूल बनाएं। परीक्षा के सिलेबस को बेहतर तरीके से समझकर उसके अनुसार प्रत्येक विषय को समय तय करें। थ्योरी के कुल प्रश्नों में से लगभग अधिकांश प्रश्न NCERT से ही आते हैं। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए खुद से नोट्स बनाएं। नोट्स बनाने से याद जल्दी और स्पष्ट होता है। रिवीजन भी जरूरी है, लेकिन जब भी पढ़ें, तो उसे इस तरह पढ़ें कि उसे रिविजन नहीं करना है।
भास्कर एक्सपर्ट सीरीज में अगला वीडियो नीट के फिजिक्स पर होगा। अगर आपका कोई सवाल हो, तो इस नंबर-9826857220 पर वाट्सऐप कर सकते हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.