पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फरवरी के छठे दिन शहर में घना कोहरा छाया और ठंड भी बढ़ गई। सुबह 7:30 से 8 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई थी। रात के तापमान में 2.5 और दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट हुई। रात का तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।
रात में ठंडी हवा भी चली। शाम ढलने के बाद 3 घंटे में ही पारा 8 डिग्री से ज्यादा नीचे पहुंच गया था। दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले यह 1.7 डिग्री कम रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा चली। इस वजह से पारा भी तेजी से ऊपर नहीं चढ़ सका।
इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा
राजा भोज एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। सीजन में तीसरी बार दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली व मुंबई से आने वाली दोनों ही फ्लाइट्स मॉर्निंग में 2 घंटे से ज्यादा की देरी से लैंड की जा सकीं।
दिल्ली फ्लाइट को इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर लैैंड किया गया, जहां वह 1.10 घंटे तक खड़ी रही। मौसम साफ होने पर करीब दो घंटे की देरी से भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड किया जा सका। राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि कमजोर विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.