भोपाल में एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी:मुंबई के लिए उड़ान भरने में हुई देरी, यात्रियों को करना पड़ा 2 घंटे का इंतजार

भोपाल5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट में खराबी आ गई। इस कारण वह मुंबई के लिए करीब दो घंटे देरी से उड़ान भर सकी। सुधार के बाद फ्लाइट उड़ी। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 634 भोपाल से मुंबई के लिए समय पर उड़ान नहीं भर पाई। बताया जाता है कि राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे एयर इंडिया का इंजीनियरिंग स्टॉफ सुधारने में जुट गया। 20 से 30 मिनट के भीतर खराबी सुधार ली गई, लेकिन उड़ान भरने में यह दो घंटे लेट हो गई।

भोपाल से मुंबई जा रहे थे यात्री
इस फ्लाइट में यात्री भोपाल से मुंबई जा रहे थे, जो परेशान होते रहे। बताया जाता है कि फ्लाट सुबह 8 बजे रवाना होगी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे देरी से रवाना हुई। तब तक यात्री इंतजार करते रहे।