पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रोशनपुरा चौराहा पर चारों तरफ फ्लाईओवर बनेगा। लालघाटी से भैंसाखेड़ी तक एलिवेटेड रोड बनेगी। इन दो बड़े बदलावों के साथ ही हबीबगंज आरओबी के दोनों ओर एक-एक आर्म और बनाने जैसे कई प्रस्ताव राजधानी के अगले पांच साल के डेवलपमेंट प्लान में शामिल हैं। कुल मिलाकर छह फ्लाईओवर, एक एलिवेटेड रोड और चार अंडरब्रिज प्रस्तावित हैं। शहर की 20 से अधिक सड़कों के चौड़ीकरण, लेफ्ट टर्न क्लीयर और डिवाइडर बनाने जैसे कई सुधार कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर तैयार हो रहे इस डेवलपमेंट प्लान में 2024 तक मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने से लेकर स्मार्ट सिटी एरिया का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम भी पूरा करने का टारगेट रखा गया है। सीएम के निर्देशों के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम के साथ पीडब्ल्यूडी, सीपीए, बीडीए, हाउसिंग बोर्ड, स्मार्ट सिटी कंपनी और मेट्रो रेल कंपनी से उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। सांसद सहित राजधानी के सभी विधायकों से भी प्रशासन ने सुझाव मांगे हैं।
2024 तक स्मार्ट सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य
यह फ्लाईओवर होंगे प्रस्तावित
यहां प्रस्तावित हैं अंडरब्रिज
ये भी शामिल हैं डेवलपमेंट प्लान में
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: प्लान के प्रस्तावों पर चर्चा के साथ सुझाव भी देंगे सीएम
3 फरवरी तक तैयार करना है प्लान- मुख्यमंत्री ने भोपाल को 3 फरवरी तक डेवलपमेंट प्लान तैयार करने को कहा है। 3 फरवरी को मुख्यमंत्री इसका प्रेजेंटेशन देखेंगे। कुछ प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी कर सकते हैं।
आज सभी शहरों की वीसी- सीएम इन डेवलपमेंट प्लान पर शुक्रवार को सभी शहरों के अफसरों से वीडियो कांंफ्रेंसिंग पर चर्चा करेंगे। इसमें वे तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही अपने सुझाव भी देंगे।
प्रोटेम स्पीकर का सुझाव- प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को अफसरों की बैठक में कहा कि चूना भट्टी से कोलार थाने तक फ्लाईओवर की बजाय कोलार रोड को गोल जोड़ तक सिक्स लेन करना ज्यादा ठीक होगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.