नीट परीक्षा में सफलता के लिए बायो सब्जेक्ट में अधिक से अधिक मार्क्स हासिल करना जरूरी है। बायो में 360 में से 360 मार्क्स पाने के लिए एनसीईआरटी को पूरी तरह से पढ़ना जरूरी है। उसमें ही क्वेश्चंस के आंसर्स छिपे रहते हैं। अगर उसे अच्छे से पढ़ा हो, तो सभी प्रश्न हल करने में आसानी होगी। बोल्ड और हाई लाइट वर्ड का ज्यादा से ज्यादा नीट में प्रश्न बनते हैं। उसी में आइए जानते हैं एक्सपर्ट रणधीर सिंह (आकाश इंस्टीट्यूट, भोपाल के असिस्टेंट डायरेक्टर) से...
एनसीईआरटी को पूरा किया
एनसीईआरटी के महत्वपूर्ण टॉपिक्स के लिए 11वीं और 12वीं की बुक्स की हर लाइन अच्छे से पढ़े। सभी सवाल इसी से आते हैं। प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक बनाने के लिए बायोलॉजी के पाठ्यक्रम पर मजबूत पकड़ जरूरी है। हर चैप्टर के एक-एक शब्द को गंभीरता से कई-कई बार पढ़ें। कुछ सालों सो प्रश्न एनसीईआरटी के चैप्टर के उन हिस्सों से भी पूछे गए, जिन्हें अतिरिक्त जानकारी के तौर पर चैप्टर में शामिल किया गया था।
इन चैप्टर पर ज्यादा ध्यान दें
प्लांट फिजियोलॉजी, रिप्रोडक्शन, इकोलॉजी, ह्यूमन फिजियोलॉजी और जेनेटिक्स यूनिट के चैप्टर पर विशेष ध्यान देना होगा। बायोलॉजी के अधिकांश प्रश्न इन यूनिट के चैप्टर से आते हैं। बोल्ड और हाई लाइट वर्ड को न छोड़े। प्रश्नवाचक चिन्ह को ध्यान दें। वहां पर भी प्रश्न बनाने की संभावना बढ़ सकती है।
डायग्राम को याद करें
डायग्राम को पर भी फोकस करना जरूरी होता है। उस पर भी सवाल बनते हैं। परीक्षा में डायग्राम पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाते हैं, इसलिए बुक के हर डायग्राम को कई बार बनाकर अभ्यास करें। यह डायग्राम को याद रखने में मदद करेगा।
इनका भी अभ्यास करें
क्रिएट फ्लो चार्ट ऑफ कंटेंट गिवन इन द टेवलर फॉर्म तो उसका चार्ट बना लें। ग्राफ दिया है, तो उसे अच्छे से रीड करें। ग्राफ पर भी प्रश्न बनाते हैं। बीते सालों में सीधे प्रश्न बनाए गए हैं। टेबल को भी अच्छे से पढ़े। पैराग्राफ में कुछ शब्द बोल्ड दिए गए हैं। इन्हीं से प्रश्न बने हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.