पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द ही सिविल अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही यहां डॉक्टर्स की भर्ती भी की जाएगी। यहां बेड संख्या भी 30 से 100 की जाएगी। इससे करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। डॉक्टर्स की संख्या बढ़ने से यहां पर सर्जरी हो सकेंगी। ये घोषणा स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाते हुए की।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने महामारी के दौरान विभाग ने 29 लाख 33 हजार बच्चों को टीके लगाए। इसके साथ ही 8 लाख 48 हजार माताओं का भी टीकाकरण हुआ। मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लंबे समय से गांधीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही थी। अब स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में चर्चा हुई है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.