पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और इससे जुड़े 8 संगठनों पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। मप्र में भी PFI से जुडे़ करीब 25 लोग हिरासत में लिए गए हैं। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा कि PFI जैसे देश विरोधी संगठनों के कारनामों की जांच कराई जाएगी। PFI की मेंबरशिप की भी जांच कराएंगे।
गृहमंत्री ने कहा राष्ट्रविराधी एक्टिविटीज के दायरे में आने वाली हर चीज की जांच होगी। हमारे यहां 4 लोग पकडे़ गए, उनसे मिली जानकारी के आधार पर मप्र पुलिस ने 21 लोगों को पकड़ा है। अब तक कुल 25 लोग पकड़े जा चुके हैं और इनकी जानकारी के आधार पर मप्र में जो स्लीपर सेल हैं, वे सारी स्लीपर सेल अब बाहर आ जाएंगी।
कांग्रेस टुकडे़-टुकड़े गैंग के सपोर्ट में
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस टुकडे़-टुकड़े गैंग का समर्थन और तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। केंद्र सरकार आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाती है और कांग्रेस के नेता ऐसी कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद की तुलना पीएफआई से करने पर पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं गर्व से कहता हूं कि मैं संघ का स्वयंसेवक हूं। दिग्विजय सिंह कहें कि वे पीएफआई के मेंबर हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.