पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में अवैध शराब बेचने के मामले में 6 आदतन अपराधियों पर कलेक्टर ने रासुका लगा दी है। सभी को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के ऊपर शराब बेचने और मारपीट के मामले ईटखेड़ी थाने में दर्ज हैं। हर आरोपी के ऊपर 5 से 6 मामले दर्ज किए गए हैं। खास बात ये है कि कोई आरोपी घर तो कोई किराना दुकान तो कोई दाबे से अवैध तरीके से शराब बेचने काम किया करते थे। इसमें से एक आरोपी ईंटखेड़ी शराब दुकान में काम ही करने लगा था।
ईंटखेड़ी थाना प्रभारी करन सिंह ने बताया कि जहरीली शराब की घटना को ध्यान में रखकर अभियान चलाया गया था। इस दौरान आदतन 6 आरोपियों को पकड़ा गया था। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इन छह आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाई है।
आरोपियों की प्रोफाइल- लोगों को दिखाने के लिए करने लगा था मजदूरी
महेश जाट... उम्र 36 साल, गांव निपानिया जाट, थाना- ईंटखेड़ी- इस पर छह मामले दर्ज हैं। ये कंजरों से पन्नी खरीदकर महुला की शराब को इसमें भरकर बेचता था। गांव में इसकी शराब सप्लाई होती थी। फिलहाल मजदूरी काम किया करता था।
कुमेर सिंह... उम्र-25 साल, परवलिया सानी, थाना- ईंटखेड़ी- 5 मामले अवैध तरीके से शराब बेचने के दर्ज हैं। शुरुआत में दरबार ढाबे पर काम करता था। वहीं से शराब बेचा करता था। हाल में दिखाने के लिए मजदूरी करने लगा था।
कपिल साहू... उम्र- 23 वर्ष, गांव रायपुर, थाना- ईंटखेड़ी- गांव में किराने की दुकान चलाता था, यहीं से शराब बेचने काम किया करता था। इसे 6 बार पकड़ा जा चुका है। एक मारपीट का मामला दर्ज है।
करतार सिंह... उम्र- 49 वर्ष, गांव रोजीबे रातालाल, थाना- ईंटखेड़ी- अभी शिफ्ट होकर आदमपुर छावनी में रहने लगा था। यहां से क्रेशर में काम करने वाले मजदूरों को शराब बेचता था। 6 मामले दर्ज हैं।
ओमप्रकाश... उम्र- 26, गांव खामखेड़ा, थाना- ईंटखेड़ी- 5 मामले दर्ज हैं। ये गांव में शराब बेचने काम करता है। दिखावे के लिए मजदूरी करता है। खुद के गांव के अलावा आसपास के इलाके में सप्लाई करता शराब।
सुनील वंशकार उम्र- 24 साल, गांव अचारपुरा, थाना- ईंटखेड़ी
दिन में मजदूरी काम करता है। शाम को शराब बेचता है। आसपास के इलाकों से शराब खरीदकर लाता है।
किराए से बढ़ाएंगे आय- बिकेगी शराब, निगम सवा करोड़ रुपए से बनाएगा 20 वाइन शॉप
भोपाल| अक्सर विकास कार्यों के लिए बजट की कमी का रोना रोने वाला नगर निगम शहर में 20 वाइन शॉप का निर्माण करने जा रहा है। इनका नगर निगम किराया वसूलेगा। दूसरी तरफ स्थिति यह है कि शहर की कॉलोनियों में लगभग 100 करोड़ रुपए के छोटे-छोटे काम बजट की कमी के कारण अटके हुए हैं। सड़क और नाली निर्माण जैसे इन कामों से आम आबकारी विभाग शराब दुकानों के आवंटन में यह शर्त लगाने जा रहा है कि निगम की दुकान उपलब्ध होने पर वहीं दुकान संचालित करना होगी। निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने तर्क दिया कि वाइन शॉप के किराए से निगम की आय बढ़ेगी और इसका उपयोग शहर के डेवलपमेंट में होगा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.