मध्य प्रदेश में काेराेना वैक्सीनेशन का नया रिकाॅर्ड बन गया है। साेमवार काे एक दिन में 5 लाख 10 हजार 826 लाेगाें का वैक्सीनेशन किया गया। भोपाल और ग्वालियर में भी एक दिन के टीकाकरण का रिकॉर्ड बन गया। राजधानी में 42211 लोगों को तो ग्वालियर में 20643 लोगों को वैक्सीन लगी। भोपाल में एक सप्ताह में दूसरी बार 4 लाख से ज्यादा टीके लगे हैं।
इससे पहले 9 जून को 40244 और 27 अप्रैल को करीब 35 हजार डोज लगे थे। इसके अलावा 12 जून को भी जब पूरे प्रदेश में वैक्सीन का टोटा था और 4 जिले जीरो पर अटक गए थे, तो भोपाल में 21 हजार से अधिक डोज लगाए गए थे। प्रदेश में 5 जून को 4 लाख 9 हज़ार 828 डोज लगे थे। कुछ दिन से टीकाकरण की गति धीमी पड़ गई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.