• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Kolar Gupta JI Pani Puri Wala; Anchal Gupta Celebrates His Daughter's Birth In Kolar | Madhya Pradesh Latest News

बेटी 'अनोखी' के जन्म का अनूठा जश्न:भोपाल में पानीपुरी वाले ने 50 हजार गोलगप्पे फ्री में खिलाए; बोला- जीवन में बेटी से बड़ा कुछ नहीं

भोपाल2 वर्ष पहलेलेखक: अनूप दुबे
  • कॉपी लिंक

भोपाल में एक बेटी के जन्म पर उसके पिता ने ऐसा अनूठा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। घर में जन्मे बेटे के बाद जब बेटी आई, तो पिता ने यह खुशी घर, परिवार और आम लोगों के साथ बांटी। उन्होंने बेटी के जन्म पर कोलार इलाके में लोगों को 50 हजार पानीपुरी फ्री में खिलाई। इसके लिए पांच घंटे तक 10 स्टॉल लगाए थे। एक पिता के इस अनूठे जश्न में लोग भी पानीपुरी खाने के लिए कतार में खड़े हुए।

कोलार रोड पर रहने वाले अंचल गुप्ता के घर में 17 अगस्त को बेटी ने जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम 'अनोखी' रखा है। उनका दो साल का बेटा भी है। बेटी के जन्म के पहले ही उन्होंने सोच लिया था कि बेटी का जश्न बड़े अनोखे तरीके से मनाएंगे। इसके साथ ही वे यह भी संदेश देना चाहते थे कि बेटी से बड़ी खुशी जीवन में कोई नहीं है।

पानीपुरी खाने के लिए लगी लाइन।
पानीपुरी खाने के लिए लगी लाइन।

पत्नी और परिवार की सलाह पर उन्होंने एक दिन के लिए पानीपुरी फ्री करने का निर्णय लिया। रविवार यानी 12 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान पर आने वाले सभी ग्राहक को मुफ्त में पानीपुरी खिलाई। ज्यादा से ज्यादा लोग फ्री में पानीपुरी खा सकें इसके लिए 10 स्टॉल लगाए थे। इस पूरे आयोजन में उनके परिवार और दोस्तों ने उनका सहयोग किया। पांच घंटे के दौरान उन्होंने लोगों को 50 हजार पानीपुरी खिलाई। इसको लेकर अलग से व्यवस्था भी की थी। दुकान के बाहर टेंट लगाया गया था।

भगवान से लड़की चाही थी
अंचल ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद बेटी की चाहत भगवान के सामने रखी थी। पहला बेटा हुआ, लेकिन उसके दो साल बेटी की किलकारी भी घर पर गूंज उठी। भगवान ने उनकी मनोकामना सुनी इसलिए उन्होंने यह खुशी सभी के साथ मनाने का निर्णय किया था।

बेटी के साथ अंचल गुप्ता।
बेटी के साथ अंचल गुप्ता।

14 साल से पानीपुरी खिला रहे
अंचल मूलत: रायसेन की देवरी के रहने वाले हैं। वे बताते हैं कि कोलार में बीते 14 साल से पानीपुरी लोगों को खिला रहे हैं। सामान्य दिनों में करीब 5 हजार पानीपुरी की बिक्री करते हैं। हमेशा ही लोग उनके पानीपुरी की तारीफ करते हैं। बेटी के जन्म की खुशियां अपने ग्राहकों और लोगों के साथ बांटने से इसका आनंद कई गुना बढ़ गया।

खबरें और भी हैं...