• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Kamal Nath's Target On BJP, Said Today Scheduled Castes And Tribes Are More In Danger Than The Constitution

कांग्रेस का फोकस अब दलित वोट बैंक पर:कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना, कहा- आज संविधान से ज्यादा खतरे में अनुसूचित जाति-जनजातियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी वोट बैंक पर BJP और कांग्रेस दोनों का फोकस है। 15 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में BJP ने भोपाल में जनजातीय सम्मेलन जैसा मेगा इवेंट किया था। इसके बाद कांग्रेस भी दलित और आदिवासी वोट बैंक को साध रही है। शुक्रवार को PCC में संविधान दिवस के कार्यक्रम में पूर्व CM कमलनाथ ने BJP नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आज संविधान सबसे ज्यादा खतरे में है। BJP नेता संविधान में मिले आरक्षण के अधिकार को समाप्त करना चाहते हैं।

PCC में संविधान दिवस पर अनुसूचित जाति विभाग ने कार्यक्रम रखा था। इसमें पूर्व CM कमलनाथ ने कहा, BJP नेता अक्सर आरक्षण खत्म करने का बयान देते हैं और बाद में जनता के दबाव में उस बयान को वापस ले लेते हैं, लेकिन यह बयान उन नेताओं की आत्मा से निकलता है। शब्दों में दिए गए बयान को तो वे वापस ले सकते हैं, लेकिन जो उनकी आत्मा में बसा हुआ है उसे वापस नहीं लिया जा सकता।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सीएम कमलनाथ।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सीएम कमलनाथ।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सबसे महत्वपूर्ण कार्य किया। एक अफ्रीकी देश की अपनी यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि वहां के प्रधानमंत्री भी अपने पास डॉ. अंबेडकर की तस्वीर रखते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि वहां का संविधान भी भारत के संविधान से प्रेरित होकर बनाया गया है। बहुत से अफ्रीकी देशों का संविधान भारत के संविधान से प्रेरित हैं।

BJP युवाओं को भ्रमित कर रही

कमलनाथ ने कहा कि आज का युवा व्हाट्सएप और इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। वे बहुत सारी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से प्राप्त करते हैं, लेकिन भारत की संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान उसे इन माध्यमों से नहीं मिल सकता, वह ज्ञान तो वह अपने परिवार और बुजुर्गों से ही प्राप्त कर सकता है। BJP के लोग झूठी सूचनाएं युवाओं तक पहुंचा कर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

दलितों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के नागरिकों को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। अभियान में सिर्फ सदस्यता फॉर्म ही न भरे जाएं, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता संबंधित व्यक्तियों के साथ बैठकर उन्हें भारत के संविधान और कांग्रेस द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी बताएं। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...