पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन अब भोपाल तक पहुंच गया है। किसानों के समर्थन में भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी के सामने अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा और किसान संगठनों के समन्वय संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान धरने पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही अब 26 जनवरी को दिल्ली की ही तर्ज पर ट्रैक्टर कम बाइक परेड का आयोजन किए जाने की रणनीति तैयार की जा रही है। आज शाम संगठनों के बीच एक बैठक होगी। उसके बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
यह बात मध्य प्रदेश के संयोजक विजय कुमार ने दैनिक भास्कर को बताई। उन्होंने कहा कि धरने पर सीहोर, विदिशा, रायसेन और भोपाल संभाग के किसान संगठन आज से अपना अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। टीम 21 जनवरी की रात से ही यहां पर आ गई थी। किसानों के समर्थन में संगठन द्वारा यह प्रदर्शन आज से शुरू किया जा रहा है। प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा दिल्ली के किसान संगठनों द्वारा आने वाले निर्देश के अनुसार तैयार की जाएगी।
आंदोलन कृषि कानून के वापस लेने तक चलता रहेगा
संयोजक विजय कुमार ने कहा कि इन तीनों किसान विरोधी कानूनों को पूर्णतः रद्द किया जाए। किसानों ने साबित कर दिया है कि इस ठंड में वे सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर या अन्य स्थानों पर किसी दिखावटी बदलाव के लिए नहीं बैठे हैं। हमारा प्रदर्शन किसानों के समर्थन में तब तक चलता रहेगा, जब तक किसान विरोधी तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते। संयुक्त किसान मोर्चा के इरफान जाफरी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा व आंदोलन में शामिल तमाम संगठनों ने इन कानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह आंदोलन और व्यापक होगा।
दिल्ली में किसानों के आंदोलन की तरह ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस अभियान की शुरुआत आज से की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर की परेड निकालेंगे। उसी तर्ज पर भोपाल में भी इसी तरह की परेड का आयोजन किए जाने को लेकर विचार किया जा रहा है। इस पर ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में बाइक भी शामिल रहेंगी। बाइक की संख्या अधिक रहेगी। अभी परेड के रिंग रोड पर ही निकालने पर चर्चा हुई है। शहर के अंदर इसे नहीं ले जाएंगे, लेकिन हमारा प्रदर्शन आज से शुरू हो रहा है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.