मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहते हैं। अब रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक बातें करने का वीडियो सामने आया है। इसमें रामेश्वर शर्मा एक कार्यक्रम में मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। शर्मा जनता से कह रहे हैं कि कुछ तो ख्याल रखना पड़ेगा। ये मेहरबानी करो, थोड़ी शांति रखो। यहां नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया था। कुछ करके गया। कांग्रेस का आदमी इधर आया तो घुटने तोड़ दो।
इस पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं, ये कैसी इनकी भाषा है। पहले सिंधी समाज के बारे में, फिर राजपूत समाज के बारे में और अब कांग्रेस के बारे में ...। कितना अंहकार, सत्ता का कितना नशा... ? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.