पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल में एक महिला से उसके ही परिचित ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को होटल में मिलने बुलाया। यहां नशीला पेय पिलाकर उसे बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म भी वीडियो बनाया। परेशान होकर करीब 4 महीने बाद पीड़िता ने हनुमानगंज पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया।
हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला गौतम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि करीब 4 महीने से मेहमूद उर्फ पप्पू नाम का उसका परिचित उससे दुष्कर्म कर रहा है। पहली बार उसने 12 दिसंबर को उसे बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में बुलाया था। यहां पर उसने उसका नहाते समय बनाया गया वीडियो वारयल करने की धमकी दी।
उसके कहने पर उसने उसके द्वारा दिया गया शीतल पेय पी लिया। कुछ देर बार उसे नींद आ गई। होश आने पर उसे पता चला कि पप्पू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर बोला कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। इसके कारण वह चुपचाप अपने घर आ गई।
4 दिन बाद फिर घर आ गया
पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म करने के बाद चार दिन बाद वह घर फिर से आ गया। उसने बताया कि होटल में दुष्कर्म करने के दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन ज्यादती की।
इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा। वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर उसने परिजनों को सब कुछ बता दिया। देर रात हनुमानगंज थाने पहुंचकर मेहमूद उर्फ पप्पू के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
घर में नहाते समय वीडियो बना लिया था
पीड़िता ने बताया कि करीब चार महीने पहले दोपहर के समय वह नहा रही थी। इसी दौरान पप्पू ने आवाज लगाई। मैंने कहा कि अभी बाथरूम में नहा रही हूं, तुम अंदर कमरे में आकर बैठ जाओ। नहाकर बाथरूम से बाहर आने पर पप्पू कहीं नजर नहीं आया। तीन दिन बाद उसने फोन कर कहा कि उसने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया है। उसके बाद वह उसी को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा था।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.