पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल में 28 साल की एक महिला से उसके ही देवर ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर महिला के हाथ पैर बांध दिए थे। ज्यादती करने के बाद उसने धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी ने दुष्कर्म से पहले और बाद में उससे मारपीट भी की। घटना के करीब 1 महीने बाद महिला ने कल देर रात बैरसिया थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
बैरसिया पुलिस के अनुसार 28 साल की महिला बैरसिया इलाके में रहती है। वह शादीशुदा है और उसका 6 साल का एक बेटा भी है। उसने बताया कि करीब 1 महीने पहले वह अपने घर में सो रही थी। उसे अचानक लगा, जैसे उसके हाथ पैर किसी रस्सी से जकड़ गए हैं। उसकी आंख खुली तो सामने उसके चाचा ससुर का 24 साल का बेटा खड़ा हुआ था।
उसने उसके रस्सी से हाथ पैर बांध दिए थे और मुंह पर कपड़ा भी लगा दिया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए धमकी देते हुए बोला कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं उसने बदनाम करने की धमकी भी दी थी।
एक महीने बाद रिपोर्ट की
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 1 महीने पहले की है। दोपहर में वह घर पर अकेली थी। घटना के बाद वह डर गई थी और उसे बदनामी का डर था। इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में देवर उसे परेशान करने लगा और ब्लैकमेल भी कर रहा था। इसी कारण उसने घर वालों को भी इसके बारे में बता दिया। उनके कहने पर ही उसने रिपोर्ट करने की हिम्मत की।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है
बैरसिया पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में FIR की गई है। आरोपी महिला का परिचित है, इसलिए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। जल्दी उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.