पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू की पसंदीदा सिगरेट '555' लेने के लिए सरकारी विमान भोपाल से इंदौर भेजा गया था। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर राजभवन के एक नोट के हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने देश में सिर्फ ऐशोआराम की ही राजनीति की है।
सारंग ने बुधवार को कहा कि अब तक ना तो किसी कांग्रेसी नेता और ना ही नेहरू परिवार की तरफ से इस मामले में कोई बयान आया है। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए।
तत्कालीन राज्यपाल के एडिट नोट का हवाला दिया
सारंग ने बुधवार को कहा कि अभी तक हमने सुना था कि नेहरू जी के कपड़े धुलने के लिए इंग्लैड ओर पेरिस भेजे जाते थे। अब राजभवन के दस्तावेज से पता चला है कि उनकी सिगरेट लाने के लिए सरकारी विमान का भी इस्तेमाल किया गया था।
नेहरू परिवार ने सांप्रदायिकता और साम्राज्यवाद फैलाया
सारंग ने कहा केवल गांधी की टोपी पहनने से गांधी के विचार नहीं आते। गांधी के विचार को लेकर राजनीति करने वाले नेहरू परिवार ने गांधी का सरनेम चुराया। नेहरू परिवार ने देश को चूस लिया है। इस देश में साम्प्रदायिकता और साम्राज्यवाद फैलाने का काम किया है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.