पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में 24 घंटे बाद ही मौसम के तेवर बदल गए। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के बाद बुधवार को दिन का पारा तेज हवा के कारण लुढ़ककर 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। दिन में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और राजस्थान में चक्रवात बने हैं।
गुजरात और राजस्थान में भी तापमान में गिरावट हुई। इसी वजह से हमारे यहां तेज हवा चली और तापमान में कमी आई। शहर में ऊंचाई वाले हल्के बादल भी छाए। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण ही सुबह से दोपहर तक 6 घंटे में तापमान में सिर्फ 12 डिग्री का इजाफा हो सका था। सुबह 8:30 बजे पारा 28 डिग्री पर था, जो दोपहर 2:30 बजे 40 डिग्री तक ही पहुंच सका था। रात का तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 0.7 डिग्री की गिरावट हुई। गुरुवार को दिन का तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.